*हर घर तिरंगा. स्वास्थ्य विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा*
मरुधर विशेष/ कैमरामैन शिवम रैकवार के साथ संवाददाता बृजेंद्र
पन्ना कलेक्टर संजय कुमार मिश्र के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वी. एस. उपाध्याय, सिविल सर्जन डॉ. एल. के. तिवारी के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्वयं सेवी संगठनों के माध्यम से निकाली जन जागरूकता रैली का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा लहराए, 13 से 15 अगस्त तक अभियान के रूप में हर घर में लगेगा तिरंगा, सभी तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय घोष के साथ शुरुआत हुई, जहां डाल डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा वह भारत देश हमारा देश भक्ति गीत पर सभी विभिन्न चौराहों से यात्रा निकाली गई, डीसीएम पन्ना दीपक सिंह राजपूत ने बताया कि हर घर तिरंगा यात्रा जन जागरण यात्रा का मुख्य उद्देश्य ही है कि 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर में तिरंगा लगे, इसके लिए व्यापक कार्यक्रम हमारे सोशल मीडिया, आशा कार्यकर्ता, आशा सुपरवाइजर, एएनएम एवं स्वयं सेवी संस्था जैसे . धरती संस्था के संचालक श्री देवेंद्र भदौरिया, उत्कृष्ट शिक्षा एवं स्वास्थ्य महिला समिति की सचिव श्रीमती वर्षा शुक्ला, छतरपुर शुभम महिला मंडल समिति की सदस्य श्रीमती निधि साहू, श्रीमती अनामिका गुप्ता, श्रीमती रमा सक्सेना आदि की उपस्थिति में हर घर तिरंगा जन जागरण रैली का आयोजन किया गया, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं के साथ, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के साथिया एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए. सादर प्रकाशनार्थ सीएम &एचओ, पन्ना.
हर घर तिरंगा. स्वास्थ्य विभाग ने निकाली तिरंगा यात्रा*
