कठूमर में भाजपा मंडल द्वारा निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

कठूमर में भाजपा मंडल द्वारा निकाली तिरंगा प्रभात फेरी

मरूधर विशेष

कठूमर।दिनेश लेखी। भाजपा मंडल द्वारा कस्बे में प्रातः तिरंगा प्रभात मंडल अध्यक्ष सुनील बजाज के नेतृत्व में निकाली गई।
प्रभात फेरी के संयोजक उदयसिंह सीडीपीओ ने बताया कि इस रैली के माध्यम से जन जन तक यह संदेश दिया गया कि आने वाली 13 से 15 अगस्त के बीच में प्रत्येक नागरिक को अपने घर एवं प्रतिष्ठान पर झंडा अवश्य लगाएं और इस अमृत महोत्सव उत्सव मनाए प्रभात फेरी में पूरे कस्बे की परिक्रमा की गई एवं गली मोहल्ले में सभी अपने घर पर झंडा अवश्य लगाएं।
इस प्रभात फेरी में कठूमर सरपंच शेरसिंह मीणा, विजय पाल चौधरी, राजेश जाटव, अनिल कौशिक, महेंद्र मसारी,दिगंबर सिंह अध्यक्ष युवा मोर्चा मंडल कठूमर,मंडल महामंत्री अनिल टिंकल,श्याम सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल कूलवाल, मंडल उपाध्यक्ष दौलत राम शर्मा,चरण सिंह चौहान, जिला किसान मोर्चा महामंत्री सतीश पाराशर, अनिल कौशिक, रामजी लाल चौधरी, पूर्व उप प्रधान सुरेश चौधरी, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उषा गुप्ता, पूनम गुप्ता, कठूमर के उप सरपंच प्रतिनिधि श्यामसुंदर जाटव सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।