राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के लिए तीनों विधानसभाओं में प्रस्तावित सभा के लिए स्थान चिन्हित:-टीकाराम जूली

राहुल गांधी की भारत जोडो यात्रा के लिए तीनों विधानसभाओं में प्रस्तावित सभा के लिए स्थान चिन्हित:-टीकाराम जूली


मरुधर विशेष चीफ रिपोर्टर युवराज शर्मा



अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं कारागार मंत्री टीकाराम जूली ने बताया कि कांग्रेस में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी की ऐतिहासिक भारत जोडो यात्रा में आगामी माह में अलवर पहुंचने से पूर्व देश की राजधानी दिल्ली से पहुंचे राहुल गांधी टीम के विशेष सदस्यों ने अलवर ग्रामीण, रामगढ़ तथा राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ तीनों विधानसभाओं में प्रस्तावित सभा के लिए स्थान चिन्हित किएl मंत्री जूली की अगुवाई में विशेष सदस्यों की टीम को बसवा बॉर्डर स्वागत किया गया । उन्होंने बताया कि पूरे देश में उत्साह व उमंग के बीच राहुल की यात्रा से देश के लोगों में जोश है। उन्होंने कहा कि महाराजा भर्तृहरि की तपोभूमि अलवर में राहुल गांधी की विराट ऐतिहासिक रैली का जिलेवासियों की ओर से भव्य स्वागत कार्यक्रम रखा गया है। जिलेभर में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए आतुर है।
इस अवसर पर राहुल गांधी के निजी सहायक सुशांत सिंह,मंत्री गोविंद राम मेघवाल, मुरारी लाल मीणा, आरटीडीसी अध्यक्ष धर्मेन्द्र राठौड, मेवात विकास बोर्ड अध्यक्ष जुबेर खान, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, विधायक दीपचंद खैरिया, गजराज खटाना, अवधेश नरूका, संजीव बारेठ, सरपंच हिम्मत चौधरी, नरेन्द्र सावित्री मीना, लालाराम सैनी सहित कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।