निजी काॅलेज फेडरेशन जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

निजी काॅलेज फेडरेशन जिला कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न

मरुधर हिन्द/रमाकान्त शर्मा

बानसूर – ऑल राजस्थान प्राइवेट कॉलेज फेडरेशन के जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष व सचिव पद के लिए चुनाव सम्पन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी एडवोकेट विकास गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अलवर जिले की सभी 10 तहसीलों के चुने हुए 30 सदस्यों में से जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष व सचिव के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर डॉ कर्ण सिंह चैधरी, आनन्द पी जी कॉलेज कराना से व सचिव पद पर डॉ ओमप्रकाश यादव, श्रीमती नारायणी देवी पी जी महिला महाविद्यालय बहरोड़ का चयन किया गया।इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद पर सुनिल यादव, बी एल कॉलेज डुमडोली,राजेन्द्र यादव, श्री कृष्णा कॉलेज हरसौली,पुष्पेन्द्र नरुका का चयन किया गया।कोषाध्यक्ष पद पर अखिलेश गुप्ता, चिल्ड्रेन एकडेमी अलवर का चयन किया गया।इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रीतेश शर्मा, वशिष्ठ शर्मा, विजय सिंह चैधरी, मुरली सिंह यादव,पूरणमल व्यास, अशोक यादव, शिशुपाल यादव,डॉ कमल पौद्दार आदि उपस्थित रहे।मंच संचालन डॉ विक्रम भड़ाना ने किया।