भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस किये कार्यक्रम

भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस किये कार्यक्रम

मरूधर विशेष/ दिनेश लेखी

कठूमर । उपखंड के भनोखर में भाजपा मंडल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को धूमधाम से मनाया गया भाजपा मंडल द्वारा भनोखर के शक्ति केंद्र पर तुलसी के पौधों का रोपण किया गया गायों को चारा, बंदरों को केले खिलाए गए वही बच्चों को फल वितरित कर दुपट्टा पहनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नरूका, महामंत्री पूरन प्रजापत,महामंत्री नरसी चौधरी ,महामंत्री खेमराज शर्मा, उपाध्यक्ष श्योराम सिंह ,धर्मेंद्र लवानिया,ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश सैन, एस सी मोर्चा अध्यक्ष राम खिलाड़ी , बनवारी लाल सैनी उपाध्यक्ष, महेंद्र सिंह संयोजक, विजेंद्र , छगन लाल यादव नांगल वाले, पायलट गुर्जर, मदन प्रजापत, संतराम प्रजापत, हजारीलाल, घम्मन राम प्रजापत सहित महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष पिंकी शर्मा, राजंती देवी, उर्मिला एवं सभी भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं सहित सभी बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।