फलोदी की नीरू इणखिया होगी राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित
मरुधर विशेष फलोदी। विधानसभा क्षेत्र फलौदी निवासी नीरू इणखिया को जीवन सार्थक विकास सेवा संस्थान के माध्यम से समाज सेवा में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सोशली पॉइंट्स फाउंडेशन इंदौर मध्यप्रदेश की ओर से राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा यह आयोजन प्रत्येक वर्ष दिसंबर माह में किया जाता है सोशली पॉइंट्स फाउंडेशन के संस्थापक ने बताया कि फाउंडेशन कमेटी ने फलोदी की नीरू इणखिया को यह सम्मान देने का निर्णय लिया गया है बता दें कि राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार भारत के सर्वश्रेष्ठ सम्मान में से एक हैं उन्होंने बताया कि इणखिया जीवन सार्थक विकास सेवा संस्थान की सचिव है और समाज सेवा में हमेशा तत्पर रहती है उन्होंने हाल ही में जीवन सार्थक अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन भी करवाया जिसमें 200 से अधिक प्रतिभाओं का सम्मान किया गया एवं अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं का सम्मान किया एवं विद्यालय से ड्रॉप आउट बालक और बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ शिक्षा के प्रति प्रेरित किया एवं संस्थान के माध्यम से नि:शुल्क कंप्यूटर क्लासेज का आयोजन कर 50 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित किया और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाएं एवं समाज में चल रही कुरीतियां जैसे बाल-विवाह, मृत्यु भोज आदि के प्रति समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है इणखिया का पर्यावरण के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य रहा है प्रतिवर्ष वृक्षारोपण का कार्य इनके और संस्थान के साथियों द्वारा किया जाता रहा है एवं गर्मियों में पक्षियों के लिए पानी के परिण्डो की जगह-जगह व्यवस्था भी करवाते आ रहे हैं नीरू इणखिया द्वारा सेल्फी विथ परिंडा अभियान भी चलाया गया था जिसमे हजारों लोगों ने भाग ले आयोजन को सफल बनाया। आपको बता दे की नीरू इणखिया सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती है और सोशल मीडिया के माध्यम से भी समाज में जागरूकता लाने का कार्य कर रही है। नीरू इणखिया के कार्यों को देखते हुए फाउंडेशन ने उन्हें यह सम्मान देने का निर्णय लिया है। नीरू इणखिया का यह सम्मान 19 दिसंबर को मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में फाऊंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रम में किया जाएगा। हाल ही में नीरू इणखिया को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से भी नवाजा गया है।
फलोदी की नीरू इणखिया होगी राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से सम्मानित
