परशुराम शोभायात्रा में करौली जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों ने की शिरकत
जोश के साथ एकता का परिचय बरकरार रखना होगा – विप्र सेना प्रमुख फोटो
सूरौठ। भरतपुर जिले के भुसावर कस्बे में रविवार को निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा में करौली जिले के काफी संख्या में ब्राह्मण बंधुओ ने शिरकत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी रहे। सूरौठ युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष एवं चौबीसा ब्राह्मण समाज के मीडिया प्रभारी प्रमोद तिवाड़ी ने बताया कि रविवार की सांय 5:00 बजे भुसावर कस्बे के भगवान परशुराम जी के मंदिर से शोभा यात्रा शुरू हुई जो कस्बे के प्रमुख मार्गो से होते हुए निकाली गई। शोभा यात्रा का कई जगह पर पुष्प वर्षा कर एवं जोशीले जयकारों के साथ स्वागत किया गया। इससे पहले भगवान परशुराम जी के मंदिर प्रांगण में आयोजित किए गए स्वागत सम्मान समारोह कार्यक्रम में विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी ने कहा कि सभी ब्राह्मण बंधु जोश के साथ एकता का परिचय बरकरार रखें। शोभायात्रा में अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद करौली के जिलाध्यक्ष से राजकुमार शर्मा उर्फ राम पंडा, संरक्षक भागीरथ शर्मा, ओम प्रकाश शुक्ला, सूरौठ युवा ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष प्रमोद तिवाड़ी, ब्राह्मण महासभा के करौली जिला अध्यक्ष ब्रजकिशोर शर्मा, हिंडौन तहसील ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष अशोक शर्मा, चौबीसा ब्राह्मण समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश उपाध्याय ढिंढोरा, महामंत्री हरीश शर्मा, पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश पाराशर भुकरावली, रिटायर्ड प्रधानाध्यापक वेद प्रकाश शर्मा, सूरौठ ब्राह्मण समाज के सह मंत्री नरेंद्र बाबा, ब्राह्मण परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमलेश पाराशर धाधरैण, युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप भारद्वाज, रामप्रताप पाराशर, विप्र सेना के भरतपुर जिला अध्यक्ष मुकेश तिवाड़ी, गौरी पंडित, राजगिरीश सहारिया, नरोत्तम शर्मा रारा, रूपेंद्र खातीपुरा, मनोज शर्मा कलसाडा, ललित शर्मा ब्राह्मण नंगला, मदन मोहन शर्मा सहित काफी ब्राह्मण बंधुओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। इस अवसर पर ब्राह्मण समाज में व्याप्त कुरीतियों को त्यागने एवं समाज सुधार के कई बिंदुओं पर परिचर्चा की गई।
परशुराम शोभायात्रा में करौली जिले के ब्राह्मण समाज के लोगों ने की शिरकत
