माजरा अहीर में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया
मरुधर हिन्द/ रमाकान्त शर्मा
बानसूर उपखंड के गांव माजरा अहीर में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली ग्राम पंचायत कार्यालय से गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए शहीद होशियार सिंह स्मारक तक निकाली गई। तिरंगा रैली के दौरान भारत माता और वंदे मातरम के जयकारे गूंजते रहे। तिरंगा रैली को लेकर पूरे गांव में उत्साह का माहौल बना रहा। इस अवसर पर राजेन्द्र यादव सरपंच प्रतिनिधि, प्यारेलाल पंच, सुभाष फौजी, सोमवीर पंच, यशवंत यादव, सुरेंद्र यादव,भागराम यादव, अशोक जांगिड़, डॉ संदीप यादव, बलवंत दूधिया, धीरज यादव, जयकिशन चौटाला, जोनी शर्मा, जितेंद्र पंच, रुपेन्द्र यादव, मूलचंद जांगिड़, सरजीत यादव,लीलू यादव,निक्कू शर्मा, शशिकांत शर्मा, राहुल,सोनू , सुबोध,नीशू , श्रीकांत केशवान, सुमेर केशवान, महेश केशवान, कर्मवीर आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
माजरा अहीर में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया
