*भोलेनाथ की शाही सवारी में उमड़ा जनसैलाब भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर*
*कुशलगढ़ से अरुण जोशी की रिपोर्ट*
कुशलगढ़ श्रावण मास समाप्ति और रक्षाबंधन के अवसर पर एकता समिति,श्रावण मास उत्सव समिति,गौ रक्षा सेवा समिति और बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में गुरुवार को नगर में भगवान भोलेनाथ की शाही सवारी निकाली गई। यह सवारी नागनाथ मंदिर से महालक्ष्मी मंदिर, गांधी मार्ग,सुभाष मार्ग, गणपति मंदिर, नीलकंठ महादेव मंदिर रतलाम रोड, पैलेस रोड,गांधी चौक,रामजी मंदिर से नेहरू मार्ग होती हुई नागनाथ मंदिर पहुंची जहां पर भगवान भोलेनाथ की महाआरती एवं महाप्रसाद का आयोजन किया गया। गाजे-बाजे संग थांदला रोड स्थित नागनाथ महादेव मंदिर से शाही सवारी में सबसे आगे अश्व सवार युवा हाथों में तिरंगा और भगवा ध्वज लिए हुए थे। उसके बाद भगोरिया ग्रुप घरतारा के आदिवासी नर्तकों की टोली नृत्य करते हुए चल रहे थे। उसके बाद भस्म रमैया झांझ डमरू ग्रुप उज्जैन ढोल तासे बजाते हुए और भोलेनाथ के जयकारों लगाते हुए श्रद्धालु और भक्तजन चल रहे हैं। जात जात के फूलों से सुसज्जित पालकी में विराजमान भगवान भोलेनाथ को युवा कंधे पर उठाकर चल रहे थे। वही तोप से पुष्प वर्षा की जा रही थी। शाही सवारी नगर के मुख्य मार्गो से होती हुई नागनाथ महादेव मंदिर पहुंची जहां भगवान की विशेष पूजा अर्चना कर महा आरती की गई। उसके बाद महाप्रसादी वितरित की गई भोलेनाथ के साथ यात्रा में बैंड बाजे की धुन पर भक्तजन खूब जुमे। शाही सवारी से शिवमय हो गया। साथ साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। सांप्रदायिक सौहार्द की दिखी मिसाल शाही सवारी का मुस्लिम समाज के युवाओं द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और शिव भक्तों के लिए सरवत की व्यवस्था की गई। शाही सवारी की पुरी व्यवस्थाओं का जिम्मा हर्षवर्धन पंड्या,हितेश पडियार,राहुल पंचाल,वेभव बैरागी,नितिन सोलंकी,राहुल पंड्या,आशुतोष जोशी,हरेंद्र राठौड़,अरुण जोशी,पवन राठौड़, रोनक टेलर, नेनीश बैरागी,बृजेश सोनी अर्जुन राठौड़ परेश बेरागी,पार्षद राहुल सोनी,विप्र फाउण्डेशन महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष तिलोत्तमा पंड्या,दिव्या पंड्या,हेमलता पंड्या, नपा पार्षद पायल पंड्या,योगिता पंड्या,गीतांजलि पंड्या, शीतल ठाकुर,श्रावण मास सेवा समिति के प्रबोध चन्द्र पंड्या,संजय जोशी,निर्मल पंड्या,देवशंकर पंड्या ने व्यवस्था का जिम्मा संभाला। प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने कानून व्यवस्था का जिम्मा संभाला हुआ था।
भोलेनाथ की शाही सवारी में उमड़ा जनसैलाब भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंजा शहर*
