करौली जिले के हिंडौन सिटी के तुलसी आश्रम बरगमा रोड से बारहवीं पदयात्रा मां वैष्णो देवी के लिए हुई रवाना।
अलवर/राजस्थान
(माचाड़ीराजगढ):- करौली जिले के हिंडौन सिटी के बरगमां रोड़ स्थित तुलसी आश्रम से 12वीं पदयात्रा 08 जुलाई 2022 को पूजा अर्चना कर डीजे के साथ मां वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई। पदयात्री पदयात्रा में माता वैष्णो देवी की भजन गीत के साथ जय कारे लगाते हुए चल रहे थे पदयात्रा दिनांक 10 जुलाई 2022 को माचाड़ी कस्बे में नंगेश्वर बाबा के आश्रम में साम को आकर विश्राम किया पूजा अर्चना की महंत माधव दास महाराज ने उनके ठहरने की और भोजन प्रसादी की व्यवस्था की रात्रि आराम करने के बाद दूसरे दिन प्रातः काल उठकर स्नानादि करके पूजा अर्चना की उसके बाद वैष्णो देवी के लिए भजन गीत गाते हुए डीजे के साथ माता वैष्णो देवी के लिए रवाना हो गए। इस अवसर पर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार अग्रवाल,संरक्षक वेदप्रकाश ताऊ,चेतन गर्ग,चुन्नी भोला पंजाबी, मोहन मंडावरा लोकेश गुमान सिंह ललित लच्छी गुर्जर हरज्ञान मीणा बीरबल mp गुड्डू नरेश शिव कुमार पप्पू सैन प्रथ्वी गुर्जर नवीन द्वारका मुकेश राज कुमार नगेश हरीश सहित काफी संख्या में पदयात्री पदयात्रा में सम्मिलित रहे।
रिपोर्ट:- नागपाल शर्मा माचाड़ी अलवर
करौली जिले के हिंडौन सिटी के तुलसी आश्रम बरगमा रोड से बारहवीं पदयात्रा मां वैष्णो देवी के लिए हुई रवाना।
