राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र के सायपुर पाखर से शुरू हुई शुक्रवार को जनाक्रोश रथ यात्रा।

राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र के सायपुर पाखर से शुरू हुई शुक्रवार को जनाक्रोश रथ यात्रा।


नागपाल शर्मा की रिपोर्ट।


अलवर(राजस्थान):- अलवर जिले के राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा क्षेत्र के सायपुर पाखर से रवाना होकर भिकाहेडी , फैडावती, अमरपुर,खेड़ामंगलसिंह होते हुए
गढ़ी सवाई राम गांव से भाजपा की जन आक्रोश रथ यात्रा शुक्रवार दोपहर पिनान मंडल अध्यक्ष भजनलाल सैनी के नेतृत्व में निकाली गई जो कि चुन्दाला,चांदपुर, नायला नगर, रामसिंहपुरा,परवैणी, बहडको कला, कानेटी,भेडोली, झांकड़ा सहित दर्जनों गांव से निकाली गई।
यात्रा को रवाना करने से पहले सभी भाजपा कार्यकर्ता भीमराव अंबेडकर मूर्ति स्थल पर एकत्रित हुए और बाबा साहेब को माल्यार्पण कर बाबा साहब के नारे लगाए। कार्यकर्ताओं ने जनाक्रोश यात्रा का स्वागत किया गढीसवाईराम मे।
इस अवसर पर भाजपा नेता बन्नाराम मीणा व अलवर एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश किराड़, एडवोकेट नरपत सिंह आदि ने कांग्रेस सरकार के जंगलराज एवं कुशासन के विरुद्ध आक्रोश जताया।
इस मौके पर जनाक्रोश यात्रा के संयोजक प्रेमनाथ धामणी, राजेंद्र जैन लक्ष्मणगढ़ मंडल अध्यक्ष नरपत सिंह राजपूत , एडवोकेट राहुल दीक्षित, सुनीता मीना,भाग्यशाली सैनी, श्योनारायण मीणा, नागराज शर्मा, राजेंद्र सिंह, राजेश नधेडिया,गिर्राज मीना सहित दर्जनों बीजेपी कार्यकर्ता मौजूद थे।मिडिया को यह जानकारी गढ़ीसवाईराम से राजेश राठौड के द्वारा दी गई है।