प.आशीष शर्मा सैल्यूट वीर के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

प.आशीष शर्मा सैल्यूट वीर के राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त

मरूधर हिन्द

कठूमर। दिनेश लेखी। अलवर सैल्यूट वीर की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी ने पं.आशीष शर्मा को राष्ट्रीय महामंत्री व प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया।
शर्मा ने बताया राष्ट्रवादी संगठन सैल्यूट वीर टीम देश के सभी वीरों एवं उनके परिवार के लिए हर संभव मदद के लिए प्रयास करेंगी यह बात नव नियुक्ति राष्ट्रीय महामंत्री व राजस्थान प्रभारी ने कही साथ ही उन्होंने कहा उनके गृह जिले अलवर में युवा अध्यक्ष राजेश कुमार अध्यक्ष मानसिंह के नेतृत्व में सैल्यूट वीर टीम द्वारा कार्यकम तेजी से चल रहें है और आगामी समय में सभी एक जुट होकर कार्य करेंगे साथ उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष वंदना त्रिपाठी का आभार व्यक्त कर उनकी सभी उम्मीदों पर खरा उतरने की बात कही शर्मा के राष्ट्रीय महामंत्री बनने पर सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता रमेश चंद शर्मा, संपादक मदन मोहन आचार्य, दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रो.विनोद प्रेमी, दिल्ली हाईकोर्ट अधिवक्ता संगीता शर्मा , समाज सेवी भारती वैष्णव चित्तौड़गढ़ ,ब्राह्मण समाज कोटकासिम पं. संजय शर्मा, ब्राह्मण एकता परिषद सयोजक पवन जोशी, सरपंच संघ जिला उपाध्यक्ष पं. वीरेंद्र,ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पप्पू शर्मा,आदि गणमान्य लोगों ने मिठाई बांटकर आपस में खुशी व्यक्त की।