कमल मीणा को भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

कमल मीणा को भाजपा एसटी मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया

मरुधर हिन्द/रमाकान्त शर्मा

बानसूर उपखंड के कस्बा हरसोरा निवासी कमल मीणा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के निर्देशानुसार अजा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र मीणा की अनुशंसा पर अलवर उत्तर जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा में अलवर उत्तर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है । इस पर कस्बा हरसोरा में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर ईश्वर यादव पूर्व मंडल अध्यक्ष, कर्ण यादव, प्रदीप यादव पंचायत समिति सदस्य, हरि अहलावत, महेश रोहिला, महेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।