
*पत्रकार ‘नरगिस’ को ‘हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मंडल’ के बाद एक और बड़ा सम्मान:*
*दैनिक मरुधर विशेष / बाबू अंसारी*
*दिल्ली :* समाजवादी पार्टी के वर्तमान झारखण्ड प्रभारी, पूर्व राष्ट्रीय महासचिव, ‘मदर टेरेसा फाउंडेशन’ तथा ‘भारत किसान यूनियन’ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक मोहम्मद अरशद खान तथा भारत किसान यूनियन’ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के संयुक्त निर्णय पर, कुछ दिन पूर्व ही ‘हिन्दुस्तान उद्योग व्यापार मंडल’ में ‘प्रदेश सचिव महिला विंग’ के पद पर मनोनीत नरगिस को एक और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। नरगिस’ की कार्यशैली और लगन को देखते हुए, संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ‘प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा’ के प्रस्ताव पर पूर्ण सहमति जताते हुए, नरगिस’ को एक बार पुनः ‘भारत किसान यूनियन’ संगठन में प्रदेश महासचिव महिला विंग’ मनोनीत कर विश्वास जताया है। दैनिक समाचार पत्र ‘संचार लाइव न्यूज’ की प्रमुख संपादक एवं संस्थापक पत्रकार नरगिस’ ने यह विशिष्ट सम्मान प्राप्त कर, संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं प्रस्तावक ‘प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश कुमार शर्मा’ के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त करते हुए व्यापारियों एवं उद्यमियों के साथ साथ किसानों की समस्याओं से भी जूझने और उनके समूल निराकरण हेतु संघर्षरत रहकर, संस्था के उद्देश्यों के प्रति सर्वांगीण समर्पित रहने की प्रतिबद्धता जाहिर की।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने प्रदेश महासचिव पर मनोनीत ‘नरगिस’ से पूर्ण निष्ठा के साथ समर्पित रहने की आशा व्यक्त करते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की और बताया कि औद्योगिक, व्यापारिक एवं किसानों की समस्याओं को गम्भीरता के आधार पर श्रंखलाबद्ध करने तथा संस्था के उद्देश्य एवं नीतियों को दृढ़ता प्रदान करने हेतु, देश के कोने कोने में विशाल ‘सद्भावना सम्मेलन’ आयोजित किए जाएंगे।