ग्रामीण क्षेत्रों में जन आक्रोश रथ यात्रा जारी
मरुधर विशेष.फलोदी। भारतीय जनता पार्टी राजस्थान द्वारा राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन एवं जनविरोधी नीतियों के खिलाफ शुरू की गई जन आक्रोश रथ यात्रा शनिवार को भाजपा फलोदी देहात मंडल पूर्व के रड़का बेरा, मोटाई, विजयनगर एवं ननेऊ गांवों में पहुंची, इन गांवों में जन आक्रोश रथ यात्रा एवं भाजपा नेताओं का ग्रामीणों ने स्वागत किया। यात्रा में महिलाओं ने भी बढ-चढकर भाग लिया। भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक सिंह राजपुरोहित ने बताया कि जन आक्रोश रथ यात्रा को लेकर जनता में भारी उत्साह है। इस अवसर पर विचार व्यक्त करते हुये विधायक पब्बाराम विश्नोई ने कहा कि कांग्रेस सरकार से राज्य की जनता अब त्रस्त आ चुकी है। जन आक्रोश रथ यात्रा में मंडल अध्यक्ष अशोकसिंह राजपुरोहित, पूर्व प्रधान अभिषेक भादू, पार्षद नरेंद्रसिंह शेखावत, महामंत्री किशनाराम, मंत्री मोहमद रफीक, मोती पुरोहित, श्याम काछबाणी, हीराराम बेनीवाल, पांचाराम, बाबू भादू, सहिपाल बिश्नोई, रतनाराम तेतरवाल, हितेश थानवी आदि उपस्थित रहे।
ग्रामीण क्षेत्रों में जन आक्रोश रथ यात्रा जारी
