गरीबों की मदद करना हमारी पहली प्राथमिकता— याकूब खान
मरुधर विशेष आमिर खान कामां
कामा- दीपावली के पावन पर्व पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष याकूब खान ने गरीबों के लिए मिठाई व कंबल वितरण किए
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष याकूब खान ने बताया कि आज पूरे देश में गंगा जमुना तहजीब के साथ दीपावली बड़ी ही धूमधाम से मनाई जा रही है वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पुनिया के जन्मदिन पर गरीब परिवारों के लिए ऊनी वस्त्र व मिठाई वितरण की गई साथ ही हमारी प्राथमिकता गरीब परिवारों के घर में भी दीपावली की खुशियां लौटाना है आज हमने ढाना गांव के पास पहाड़ो में रह रहे नायको के गरीब परिवारों को मिठाई व ऊनी वस्त्र वितरण किए और गरीब परिवारों के चेहरे पर एक नई मुस्कान देखने को मिली भारतीय जनता पार्टी हमेशा गरीबों के हित में काम करती रही है और आगे भी गरीबों की मदद के लिए कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहेंगे गरीबों की ज्यादा से ज्यादा मदद करेंगे इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष याकूब खान बूथ अध्यक्ष शाहिद खान, अफजल खान, उपाध्यक्ष साहुन खान, हब्बी मोइन खान, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
गरीबों की मदद करना हमारी पहली प्राथमिकता— याकूब खान
