बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ किसानो ने विद्युत सब स्टेशन पर की नारेबाजी / रवि की फसल की सिंचाई के लिए किसानो को हो रही हैं परेशानी।
धौलपुर जिले के सरानीखेड़ा विद्युत सब स्टेशन पर आज सोमवार को आक्रोशित किसानो ने विद्युत निगम के अधिकारी व राज्य सरकार के खिलाफ बदहाल विद्युत व्यवस्था को लेकर जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। किसानो ने बताया कि चैनापुरा फ़ीडर के लगभग एक दर्जन गांव के ग्रामीणों की विद्युत आपूर्ति बदहाल बनी हुई है। सरानीखेड़ा विद्युत सब स्टेशन से मनमाने तरीके से बिजली की सप्लाई दी जाती है। किसानो का कहना है कि विद्युत् सप्लाई नहीं मिलने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके साथ ही रवि फसल का सीजन चल रहा है। आलू,सरसों और गेहूं फसल की सिंचाई के लिए भी किसानों को परेशानी हो रही है। रात्रि में विद्युत सप्लाई दी जाती है। जिससे किसानों को सिंचाई करने में खतरा रहता है। विद्युत तार ढीले होने के कारण आयेदिन फॉल्ट होते रहते हैं। विद्युत निगम पर तैनात कर्मचारी मनमाने तरीके से सप्लाई देते हैं। करीब एक दर्जन गांव के लोग लचर विद्युत व्यवस्था से खासे परेशान हैं। सोमवार को लामबंद होकर सरानीखेड़ा विद्युत सब स्टेशन का घेराव कर विद्युत निगम के अधिकारी व राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर हंगामा किया। चेतावनी देते हुए किसानो ने कहा कि व्यवस्था में सुधार नहीं किया तो जिम्मेदारों का घेराव कर आंदोलन करेंगे।
बदहाल विद्युत व्यवस्था के खिलाफ किसानो ने विद्युत सब स्टेशन पर की नारेबाजी / रवि की फसल की सिंचाई के लिए किसानो को हो रही हैं परेशानी
