देश में 86 स्थानों पर राजमार्ग पर जाम में फंसते हैं वाहन, केंद्र ने अब तक 198 में से 58 जगहों के लिए आसान की राह

देश में 86 स्थानों पर राजमार्ग पर जाम में फंसते हैं वाहन, केंद्र ने अब तक 198 में से 58 जगहों के लिए आसान की राह

नई दिल्ली संवाददाता सचिन शर्मा

देशभर में राजमार्ग पर 86 जगहों पर तेज रफ्तार दौड़ रहे वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा है। भारत माला परियोजना के तहत चल रहे कामकाज का हवाला देते हुए मंत्रालय ने बताया है कि देश के विभिन्न राज्यों में लगभग 28 शहरों में रिंग रोड के विकास सहित 191 चौक व भीड़ वाली जगहों की पहचान की गई है।इन में से अबतक 58 चौक ओर भीड़ वाली जगहों को ठीक किया गया है।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की एक रिपोर्ट में दी गई जानकारी

मंत्रालय के मुताबिक देश में अभी 86 चौक ऐसे हैं जहां पर वाहनों को जाम में फंसना पड़ रहा है, इन जगहों का काम भी मंत्रालय ने संबंधित एजंसियों को सौंपना शुरू कर दिया है। हाल ही में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय की एक रिपोर्ट में संसद में जानकारी दी है। मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत राज्य सरकारों व संघ शासित प्रदेशों और अन्य एजंसियों की मदद से राजमार्ग के विकास कार्य किए जाते हैं। उपयुक्त योजनाओं के तहत सभी राजमार्ग के विकास में अनिवार्य रूप से कमजोर पुलों के निर्माण, सुधार, मार्ग पर उपरिगामी सेतु (आरओबी), मार्ग के नीचे के सेतु (आरयूबी) बनाने समेत सड़क की सुरक्षा के कार्य शामिल होते हैं।

भारत माला योजना के पहले चरण में 34,800 किमी राजमार्ग का विकास किया

मंत्रालय ने सड़क के किनारे आम जन की सुविधाओं के लिए भी विकास योजनाओं को लागू करने का कार्य शुरू किया है। ऐसे 156 जगहों को चिह्नित कर उनका काम संबंधित एजंसी को दिया गया है जबकि 38 जगहों पर काम भी शुरू कर दिया है। इससे राजमार्ग पर आम जनता से संबंधित सेवाओं में सुधार किया जा सकेगा। भारत माला योजना के पहले चरण में मंत्रालय ने 34800 किलोमीटर राजमार्ग का विकास किया है।

एनएच-9 पर जाम और दुर्घटनाएं रोकने के लिए प्रयास, एक अप्रैल से ई-रिक्शा संचालन पर रोक

राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर जाम एवं दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने अह्म निर्णय लिया है। इसके तहत हाईवे पर ई-रिक्शा पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है।एक अप्रैल से हाईवे पर ई-रिक्शा का संचालन नहीं हो पाएगा। इसके मद्देनजर चिन्हित 7 स्थानों पर यातायात कर्मियों की अतिरिक्त तैनाती की जाएगी। यह कर्मचारी इन स्थानों पर मुस्तैद रहकर ई-रिक्शा का आगमन रोकेंगे।

यातायात पुलिस ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है। एनएच-9 पर ई-रिक्शा का संचालन होने से जाम के अलावा दुर्घटना का खतरा हमेशा रहता है। दरअसल यह वाहन बेहद धीमी रफ्तार में चलते हैं। हाईवे पर समय के साथ इन वाहनों की संख्या बढ़ रही है। चालकों ने जगह-जगह अस्थाई पार्किंग तक बना ली हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) रामानंद कुशवाहा ने बताया कि एनएच-9 पर एक अप्रैल से ई-रिक्शा का संचालन पूर्णत: बंद करने का निर्णय लिया गया है।

हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के दृष्टिगत यह कदम उठाया जा रहा है। इस सिलसिले में डीसीपी सिटी जोन तथा ट्रांस हिंडन जोन ने अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। एनएच-9 पर 7 स्थानों से ई-रिक्शा चालक प्रवेश करते हैं। इनमें विजय नगर टी-प्वाइंट, कनावनी पुस्ता रोड, पुलिस चौकी बहरामपुर, भारत पैट्रोल पंप के पास क्रॉसिंग रिपब्लिक, काला पत्थर इंदिरापुरम, सीआईएसएफ गेट नंबर-1 के सामने तथा शिप्रा कट के समीप से ई-रिक्शा चालक हाईवे पर आते हैं।

इन स्थानों पर यातायात विभाग के अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। इन स्थानों पर सूचना बोर्ड भी लगवाए जा रहे हैं। अपर पुलिस उपायुक्त (यातायात) कुशवाहा ने बताया कि नोएडा की ओर से भी हाईवे पर ई-रिक्शा का आगमन होता है।

एसजेएम हॉस्पिटल छिजारसी, सेक्टर-62 तथा एनआईबी कट से यह वाहन हाईवे का रूख करते हैं। इस बावत नोएडा यातायात पुलिस को पत्र भेजा गया है। एक अप्रैल के बाद आदेश का अनुपालन न करने पर ई-रिक्शा को सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।