दुष्कर्म का 21 वर्षों से वंचित ₹50000 का इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
मरुधर विशेष /संवाददाता रमेश पटेल
उत्तर प्रदेश जनपद रायबरेली। अपराधियों के विरुद्ध कृत कार्यवाही के अंतर्गत थाना ऊंचाहार की पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों व वाहन चेकिंग के दौरान खास मुखबिर की सूचना पर थाना ऊंचाहार पर पंजीकृत मुकदमा संख्या निम्न के तहत निम्न धाराओं में भादवि का वांछित तथा ₹50000 मोहम्मद हासिम पुत्र सहादत निवासी बहेरवा थाना ऊंचाहार जनपद रायबरेली को थाना ऊंचाहार के संयुक्त पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक संजय त्यागी ऊंचाहार, उप निरीक्षक विवेक कुमार त्रिपाठी, मुख्य आरक्षी मृत्युंजय पांडे, आरक्षण महबूब आलम, महिला आरक्षी राखी, आरक्षी चालक संतोष कुमार वह संयुक्त पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है अभियुक्त 26 नवंबर 2001 से 30 दिवस के सर्शत पैरोल पर छोड़ कर आया था पैरोल की समयावधि समाप्त होने के उपरांत जेल वापस नहीं पहुंचा। तदोपरांत मा0 उच्च न्यायालय द्वारा रिट 1002/01 के क्रम में गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया था, जिसके विरुद्ध पुलिस महा निरीक्षक लखनऊ परी क्षेत्र द्वारा ₹50000 का इनामी घोषित किया गया था अभियुक्त के विरुद्ध थाना ऊंचाहार पर अग्रमक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।
दुष्कर्म का 21 वर्षों से वांछित ₹50000 का इनामी अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
