रास्ता नही होने पर सड़क पर रखना पडा वृद्ध महिला का शव

रास्ता नही होने पर सड़क पर रखना पडा वृद्ध महिला का शव

मरूधर हिन्द

कठूमर। दिनेश लेखी। उपखंड़ के मथुराहेडा गांव में श्मशान को रास्ता नही होने से करीब एक घंटा वृद्ध महिला का शव सड़क पर रखना पडा। वही पुलिस पहुचने के बाद खेतो की तारबंदी हटा कर शमशान पहुच कर अंतिम संस्कार किया गया।
मृतका के पौत्र हेमप्रकाश जाटव ने बताया उसकी दादी रामदेई उर्फ सुमित्रा जाटव की मृत्यु हो गई। जिसके अंतिम संस्कार के लिये गये तो रास्ते वाले खेतो में तारबंदी पाई गई। जिस पर कठूमर पुलिस को सूचना दी गई। जिससे दादी का शव सड़क पर रख कर तारबंदी हटाने के लिये करीब एक घंटे का इंतजार करना पडा।
मौके पर कठूमर पहुँची और तारबंदी हटवाई गई। उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। इधर ग्रामीणो ने प्रशासन से श्मशान घाट के लिये रास्ता दिलवाने की मांग की है।