न्याय के पथ पर अग्रणी रहने की सीख*

*मानवाधिकार जिला समिति की बैठक*

*न्याय के पथ पर अग्रणी रहने की सीख*

*मानवाधिकार जिला समिति की बैठक*

*अरुण जोशी की रिपोर्ट*

*बांसवाड़ा.* मानवाधिकार आयोग जिला कार्य समिति पुरुष व महिला वर्ग की संयुक्त बैठक सोमवार को मगा उमावि खांदू कॉलोनी में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष रेखा रोत ने पीड़ित मानवता की सेवा के लिए अग्रणी रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामाजिक सरोकार से जुड़े इस विषय पर सद्भाव और समरसता का कार्य करना होगा। बैठक में जिला संरक्षक अरविन्द देवड़ा ने मानव सेवा परमो धर्म के सूत्र को अपनाने का आह्वान किया। महिला प्रकोष्ठ की जिला संयोजक माया सेमसन ने घर से ही सुधार की शुरूआत करने की अपील की। पुरूष प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अरविन्द भट्ट ने संगठन की जिले में स्थिति एवं विस्तार पर प्रकाश डाला। बैठक में महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों को परिचय पत्र व प्रमाण पत्र वितरित किये गए। इस मौके पर विपिन भट्ट,नीतू ग्रोवर, मीना व्यास, विनोद पानेरी, रमेश टेलर, अमिता शर्मा, मुकुल शुक्ला, धर्मेन्द्र शुक्ला, अमिताभ पाठक, कृष्णमर्दन भावसार ने विचार व्यक्त किये। बैठक का संचालन दक्षा उपाध्याय ने किया।