जादूगर शिवकुमार के मेजिक शो के दौरान उमड़ा जन सैलाब,हॉल में पड़ी सीटों की कमी प्रधान सरोज बस्ती राम ने शनिवार को मैजिक शो का फीता काट किया शुभारम्भ।

जिला रिपोर्टर/ हवासिंह चौधरी

बहरोड़27अगस्त।


देश दुनिया के जाने-माने जादूगरों में गिने जाने वाले राठ क्षेत्र के एकमात्र तिलिस्मी स्टंट मेन मैजिशियन शिवकुमार के बहरोड़ कस्बे के विक्रम टॉकीज में मैजिक शो का शनिवार शाम को बहरोड़ पंचायत समिति प्रधान सरोज बस्ती राम यादव ने फीता काट कर किया। इस मौके पर मिट्टनलाल बोहरा,विजय यादव,मुकेश यादव इंडियन गेस एजेंसी,गुर्जर महासभा जिला उपाध्यक्ष रोहिताश्व गुर्जर,भूपेंद्र गुर्जर इंजीनियर,रमेश नंबरदार,राजेश गुर्जर शिमला मौजूद रहै।
इस मौके पर प्रधान सरोज बस्ती राम यादव ने कहा कि मैजिक शो के जरिए जादूगर शिव कुमार का मेजिक शो सामाजिक संदेशों से भरा है जिसे बहरोड़ की जनता को अवश्य देखना चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि हमें शिवकुमार जैसे कलाकारों की कदर करनी चाहिए जिन्होंने अपने राठ क्षेत्र का नाम देश ही नहीं बल्कि विदेशों तक रोशन किया किया है हमको ऐसे कलाकार पर गर्व है।
हमें गर्व है कि हमारे राठ क्षेत्र के बेटे जादूगर शिव कुमार जो प्राचीन जादू कला को जिंदा रखने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।
वहीं शनिवार शाम मेजिक शो के दौरान जादूगर शिव कुमार के हैरत अंजेब कारनामों से भरे आइटम देखकर दर्शक दंग रह गए। मेजिक शो के दौरान जन सैलाब उमड़ा पड़ा वहीं हॉल में सभी सीटें बुक हो गई इसके बाद स्टाफ को 50 सीटें गैलरी में अतिरिक्त लगानी पड़ी।
बहरोड़ शहर में हो रहे इस अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैजिक शो को देख लोग बड़े प्रसन्न नजर आ रहे हैं। शनीवार को दिन ओर रात के दोनों शो हाउस फूल रहे। शो छूटने पर विक्रम टॉकीज के गेट के बाहर काफी भीड़ भाड़ देखाई दी और सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए।
इस दौरान जादूगर शिव कुमार ने उपस्थित सभी अतिथियो को संबोधित करते हुए आम जनता से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ, नशा मुक्त रहने सहित कला की कद्र करने की गुजारिश की। उन्होंने बताया कि उनका बहरोड़ शहर में यह विशेष शो चन्द दिनों के लिए है जिसमें वो इस बार नित नए आइटम लेकर आए हैं जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। जादूगर शिवकुमार ने अपने शो के दौरान मानव कटिंग, लड़की को गायब करना, लड़की को हवा में उड़ाना, खाली हाथों से करोड़ों रुपए की नोटों की बारिश करना,लड़की के आठ टुकड़े करना, वरमुंडा ट्राइंगल इफेक्ट जैसे खतरनाक आइटम दिखाए जिसको देखकर दर्शकों हैरान रह गए।