न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण
मरुधर हिंद
आमिर खान कामां
कामां-राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार बिल्डिंग द नेशन ग्रीन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को कामां न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारी गण द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम किया गया|
न्यायालय के कनिष्ठ लिपिक संतोष कुमार दुबे ने बताया कि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश कामा विजय सिंह महावर, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कामा शैलेंद्र चौधरी, सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कामा अंकिता बेनीवाल एवं न्याय अधिकारी ग्राम न्यायालय कामा शुभ्रा शर्मा द्वारा न्यायालय में पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संदेश दिया गया| पौधारोपण के अवसर पर सभी अधिवक्ता गण व न्यायिक कर्मचारी मौजूद थे|
न्यायालय परिसर में किया पौधारोपण
