अरांई पुलिस ने शान्ति भंग में 36 को किया गिरफ्तार
पांच मामलों में अरांई के इतिहास में पहली बार 151 के तहत की पुलिस ने एक ही दिन मे बडी कार्यवाही
मरुधर विशेष/भूपेन्द्र सिंह पंँवार
अरांई,पुलिस थाना अरांई ने सोमवार को पांच मामलों में 36 लोगों को एक साथ शान्ति भंग के मामले में गिरफ्तार कर अपराधियों में भय का संदेश दिया। थाना प्रभारी गुमान सिंह निवार्ण ने बताया कि अरांई में गत दो दिनों से दादिया चोराहे पर बागरिया समाज सामाजिक पंचायत की बैठक चल रही थी। जिसमें जयपुर, टोंक एवं अजमेर जिले के बागरिया समाज के दो दर्जन से ज्यादा महिला पुरूष मोजूद थे। बैठक के दौरान आपसी समझाइश करते विवाद ने उग्र झगड़े का रूप ले लिया।दो दिवस पूर्व से चल रही थी बहस। बागरिया समाज में समझोता होने के बजाय विवाद ज्यादा हो गया। जिससे कई पक्षों ने एक दूसरे पर हमला कर दिया जिससे दादिया चोराहे क्षेत्र का माहौल खराब हो गया। मामले की जानकारी मिलते ही अरांई पुलिस मय जाप्ते के मोके पर पंहुची। पुलिस ने जानकारी करी तो (समाज में चली आ रही सामाजिक बुराई नाता प्रथा रिवाज )उक्त महिला के नाते गोते को लेकर बैठक चल रही थी। जिसमें कई पक्ष एवं विपक्ष मोजूद थे। बागरिया समाज के लोगों ने आपसी मतभेद के चलते समझोता नहीं होने कि स्थिति में वाद विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही पुलिस जाप्ता मोके पर पहुचने के बाद अरांई पुलिस ने मोके पर बागरिया समाज के लोगो के बीच समझाइस करने का प्रयास किया परन्तु झगडा ज्यादा बढ गया। तब अरांई पुलिस तुरन्त कार्यवाही करते हुए छः महिलाओं सहित 26 लोगों को शान्ति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को इनते आदमियों को गिरफ्तार करने के लिए एक बस बुलानी पड़ी जिसमें बैठा कर सबको थाने लाया गया। चार अन्य मामलों में दस गिरफ्तार- अरांई थाना प्रभारी ने बताया कि डांग निवासी हजारी बैरवा एवं हनुमान बलाई को एक बाड़े के विवाद में समझाइस के दोरान झगडा करने पर शान्ति भंग में गिरफ्तार किया गया। इसी प्रकार अरांई निवासी मनीष तेली एवं महेश बोहरा को बस स्टेण्ड पर झगडा करने पर एवं ढसूक निवासी सुरेश खटीक, रामजीलाल, जगदीश, चम्पालाल को रास्ते के विवाद के दौरान झगडा करने पर गिरफ्तार किया गया। भामोलाव निवासी पिता-पुत्र सीताराम, गोपाल दरोगा को आपस में झगड़ा करते हुए शान्ति भंग में गिरफ्तार किया।पुलिस थाना प्रभारी ने धारा 151 के तहत शांति भंग के आरोपियों को गिरफ्तार कर उपखण्ड अधिकारी के समक्ष पेश किया गया।
अरांई पुलिस ने शान्ति भंग में 36 को किया गिरफ्तार
