कचरा संग्रहण केन्द्र हेतु तकनीकि नवाचार अपनाए जाये- विकास अधिकारी


कचरा संग्रहण केन्द्र हेतु तकनीकि नवाचार अपनाए जाये- विकास अधिकारी

मरुधर विशेष/भूपेन्द्र सिंह पंँवार

अरांई ,पंचायत समिति मुख्यालय के अन्तर्गत ग्राम पंचायत कालानाडा के ग्राम कालानाडा में प्रस्तावित कचरा संग्रहण केन्द्र हेतु पंचायत समिति के विकास अधिकारी पुरुषोत्तम पारीक, माधुरी जैन कनिष्ट अभियंता,नंदकिशोर जांगिड जेटीए, देवकरण डूक्या सरपंच,रणजीत सिंह राठौड़,उपसरपंच,प्रहलाद गुर्जर ग्राम विकास अधिकारी,आलोक पांडे एसबीएम शाखा प्रभारी द्वारा प्रस्तावित कार्य स्थल पर ले आउट देने का कार्य संपादित किया गया। उक्त कार्य प्रारंभ करनें वाली पंचायत समिति अरांई की प्रथम ग्राम पंचायत कालानाडा होगी। प्रहलाद गुर्जर ग्राम विकास अधिकारी ने बताया की उक्त कचरा संग्रहण केन्द्र में ग्राम से एकत्रित कचरे को डाला जायेगा और कचरा निस्तारण हेतु तकनीकि नवाचार अपनाए जायेगे। इससे गांवों की गन्दगी संबंधी समस्या दूर होने में सहायता मिलेगी।