बाबा मनीराम गौशाला चिरूनी का निरक्षण
*मरुधर हिन्द/ हवासिंह चौधरी*
मुंडावर। जिला कलेक्टर व मुंडावर उपखण्ड अधिकारी पंकज बडगुजर के निर्देशानुसार बुधवार को बाबा मनीराम गौशाला चिरूनी का डाक्टर अनुराग ने निरक्षण किया । गोंवंश मे फैल रही बीमारी लम्पी स्किन डिजीज (गांठ दार त्वचा रोग) के बारे में बताया। यह रोग संक्रमण के कारण होता है। इस रोग के लक्ष्ण व रोकथाम के उपाय भी बताये। प्रशासन के निर्देशानुसार एक माह तक गौशाला में नया गौवंश नहीं लिया जायेगा। उसी गौवंश का लिया जायेगा जिसका प्रमाण पत्र डाक्टर द्वारा बना होगा। इस मौके पर सरपंच प्रतिनिधि मूलचंद शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता अनिल शर्मा, रत्तीराम ,वीरेन्द्र सुमन ,सुरेश तिवाड़ी ,मोहर सिंह,सुरजभान ,चेतराम पंच,अशोक पंच,अजीत,महेन्द्र ,देवेन्द्र ,मनीष,रणधीर चन्दगी राम पूर्व सरपंच र्साहत कमेटी सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी वीरेन्द्र सुमन ने दी।
बाबा मनीराम गौशाला चिरूनी का निरक्षण
