जैसलमेर राजस्थान राज्य में प्रभात फेरी के 251दिन पूर्ण।

*जैसलमेर राजस्थान राज्य में प्रभात फेरी के 251दिन पूर्ण।*


*7 सितंबर 2022 को राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो यात्रा के समय से जैसलमेर में जिला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा प्रतिदिन सुबह निकाली जा रही प्रभात फेरी के आज 251 दिन पूर्ण हुवे। जिसमे प्रभात फेरी में प्रतिदिन सुबह शामिल होने वाले सदस्यों में जैनाराम सत्याग्रही पूरे 251 दिन सुबह उपस्थित रहे।*
*गांधी दर्शन हनुमान चौराहा से शुरू होने वाली इस प्रभात फेरी में जय जगत, नौजवान आओ ,रामधुन के साथ महान पुरषों व शहीदों के नारों से जैसलमेर शहर में शांति, एकता, भाईचारे व प्रेम का संदेश दे रहे कार्यकर्ताओ ने भीषण सर्दी,गर्मी तथा बारिश के समय भी एक दिन भी प्रभात फेरी को नहीं रोका।*
*पूरे देश में इस तरह की गौरवशाली प्रभात फेरी से जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के कार्यकर्ताओ का मनोबल बढ़ा है ।जोश के साथ कांग्रेस के प्रति अभी हाल मे ही हिमाचल प्रदेश, व कर्नाटक राज्य कांग्रेस सरकार ने विजय श्री प्राप्त की हैं।*
*एक वेशभूषा में प्रभात फेरी में शामिल सभी कार्यकर्ता प्रतिदिन उत्साह से कांग्रेस पार्टी सिपाही के रूप में अपने मूल्यवान समय का योगदान दे रहे ।*
*अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवम् राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रतिदिन सुबह निकाली जा रही प्रभात फेरी के लिए हौसला बढ़ाया है।*
*आइए हम सब मिलकर प्रभात फेरी में शामिल हो कांग्रेस पार्टी की मजबूती में अहम योगदान देकर अपना कर्तव्य निभाये।*
*इस प्रभात फेरी में कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के साथ रूपचंद सोनी, चमनाराम चौधरी,अमृतलाल विशनोई, प्रताप चंद दैया, जैनाराम सत्याग्रही, प्रेम भार्गव, पुनमाराम गेंवा,दिलीपसिंह सोंलकी ,खेताराम ईणखिया, राणू गोयल ,पमूमल भार्गव, नीरु भाटी, कंचन बारासा , तरुणा गैंवा, नेमीचंद भार्गव, कालूराम ओड, शंकर सिंह करडा, जाकिर हुसैन चडवा, मंगल धोबी, ओम सिंह सोलंकी,कमल भील, रेवंताराम गोयल , तुलछाराम पंवार, , महेंद्र सिंह चौहान,नखत सिंह भाटी, सागराराम, अमृतलाल, , अशोक बारासा , दुर्गेश आचार्य, कुंदन कुमावत, आकाश सुंडिया, मनोहर सिंह, रायसिंगाराम,कृणाल छंगाणी, पीठाराम, शाहरुख खान ,चंद्रप्रकाश पुरोहित, सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता अनवरत रूप से प्रभात फेरी में शामिल हो रहें हैं ।जय जगत।*