भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का सड़क मार्ग पर जयपुर से अलवर जाते समय किया स्वागत।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का सड़क मार्ग पर जयपुर से अलवर जाते समय किया स्वागत।

अलवर/राजस्थान


(माचाड़ीराजगढ़):- राजगढ़ पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया सड़क मार्ग से जयपुर से अलवर जाने पर ग्राम सुरेर के समीपवर्ती गुरु कृपा पर थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के राजपुर धमरेड भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा नेता महंत प्रकाश दास महाराज के नेतृत्व में स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के हाल-चाल जाने और उनसे सक्रिय रहकर पार्टी हित में कार्य करने को कहा। पार्टी को संगठित रहने की बात कही। वहां उपस्थित कस्बे वासियों ने राजगढ़ में अवैध तरीके से तोड़ी गई दुकानों के बारे में चर्चा कर नुकसान के अनुरुप मुआवजा दिलाने के लिए बात कही।इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने फूल माला गुलदस्ते भेटकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व मंत्री डॉक्टर जसवंत यादव, पूर्व जिला प्रमुख किरण यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय नरूका, अलवर विधायक संजय शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित धर्मवीर शर्मा, महंत प्रकाश दास महाराज, पूर्व प्रधान सुखवंत सिंह, जिला मंत्रीहरि शंकर खंडेलवाल, जनार्दन शर्मा, मंडल अध्यक्ष कमल जैन, श्याम जोनेटा, बृजमोहन योगी, कमलेश जांगिड़, मूलचंद कारोठ, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बृजेश शर्मा, किसान मोर्चा के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा, कृष्ण अवतार शर्मा, नागराज शर्मा, रामअवतार शर्मा, प्रमोद विजय, गुड्डू महाराज आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट:- नागपाल शर्मा माचाड़ी अलवर