भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा द्वारा प्रदेश स्तरीय विशाल महिला सम्मेलन आयोजित
मरूधर हिंद
आमिर खान कामां
——– अल्पसंख्यक वर्ग से गहलोत सरकार कर रही है सौतेला व्यवहार – एम सादिक खान
कामां — राज्य की गहलोत सरकार द्वारा अल्पसंख्यक समाज के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। लगातार हो रही उपेक्षा से अल्पसंख्यक वर्ग में रोष व्याप्त है। जिसका खामियाजा आगामी विधानसभा चुनाव में राज्य सरकार को भुगतना होगा। उक्त विचार भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम सादिक खान ने रविवार को अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा एक रिसोर्ट में आयोजित विशाल प्रदेश स्तरीय महिला सम्मेलन एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के दौरान व्यक्त किए। खान ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पिछले साढे 3 साल में अल्पसंख्यक के उत्थान हेतु किसी भी प्रकार की योजना को लागू नही किया, जबकि 30 से अधिक सीटो पर अल्पसंख्यक वर्ग का बोलबाला है। साथ ही विभिन्न विभागो में अल्पसंख्यक वर्ग की नियुक्तियों पर भी रोक सी लगा दी गई, जिसको लेकर जल्द ही मोर्चा द्वारा राज्य स्तरीय आंदोलन किया जाएगा। उन्होने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा अपने घोषणा पत्र में अल्पसंख्यक विभाग से संबंधित योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु राज्य स्तर पर विशेष प्रकोष्ठ बनाने की घोषणा की गई थी वह अभी तक पुरी नही हो पाई है। साथ ही अल्पसंख्यक समुदाय के विकास में आ रही कमियों को दूर करने हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन अभी तक नही हो पाया है, जिससे अल्पसंख्यक समाज का समुचित विकास नही हो पा रहा है। खान ने अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा संचालित की जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी उपस्थित जन समुदाय को दी। इस मौके पर मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, प्रदेश उपाध्यक्ष हमीद शेख, उदयपुर संभाग प्रभारी रमजान अब्बासी, उदयपुर जिलाध्यक्ष अखतर सिद्दीकी, प्रतापगढ जिलाध्यक्ष इराद खान एडवोकेट, जिलाध्यक्ष एमडी शेख का अल्पसंख्यक मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा उपरणा ओढाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में अतिथियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सेवा सुशासन प्रभारी व कार्यक्रम आयोजक सिम्मी खान द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया गया। वहीं जिला अल्पसंख्यक द्वारा किए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमो से अतिथियों को अवगत कराया गया।
इस अवसर पर आतिथिओ द्वारा शिक्षा समाज व अन्य सामाजिक क्षेत्रो में विशिष्ट योगदान देने वाली महिलाओं एवं कोरोना महामारी के दौरान सेवा देने वाली सहायक कर्मियों व चिकित्सा कर्मियों का उपरणा ओढाकर व स्मृति चिंह भेट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अल्पसंख्यक गरीब कल्याण योजना पोस्टर का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक नगर अध्यक्ष हाजी असलम खान, सलीम खान, बाबू बोहरा, युसूफ बोहरा, कुदरत हुसैन, डॉ. अंगूरबाला सेठिया, महावीर इंटनेशनल अम्बीका अध्यक्ष रेणू कोठारी, साक्षी सेठिया, मानवाधिकार सम्भागीय अध्यक्ष शिल्पा बोडाणा, राजेन्द्र महिला परिषद अध्यक्ष सीमा पारख, रानी लोढा, नूरजहां, फरीदा बी, महिरा खां मेवाती, अंजूम सहित अल्पसंख्यक कार्यकर्ता व महिलाएं उपस्थित थी। संचालन कोटा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष साहिल मिर्जा ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से किया गया।