स्वाधीनता दिवस पर सोडावास स्कूल में हुए कार्यक्रम।   

रिपोर्ट/हवासिंह चौधरी

मुंडावर 16अगस्त।

स्वाधीनता दिवस पर सोडावास स्कूल में हुए कार्यक्रम।                                                                                                उपखण्ड छेत्र के सोडावास  कस्बे की राजकीय उच्च माध्यमिक व बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में 75 में स्वाधीनता दिवस  पर  छात्र, छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम  हुए ।  खेल कूद कार्यक्रम में  भाग लिया व  सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी को सोडावास की युवा शक्ति मंडल  ने सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया और  उनका उत्साह वर्धन बढ़ाया । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य  पवित्रा यादव व राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कविता चौधरी ने वेलकम स्पीच दी । इसके बाद छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति चक दे इंडिया व जलवा गानों पर नृत्य किया  ।   मंच का संचालन सोडावास युवा शक्ति के सदस्य ने किया । स्वाधीनता कार्यक्रम में सोडावास कस्बे के गणमान्य लोग , युवा , महिलाएं मौजूद रहे  ।